छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ त्रिपाठी ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, दि…
छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ त्रिपाठी ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, दिल्ली में हुए सम्मानित मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के युवा ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ त्रिपाठी ने ज्योतिष के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान उन्हें *महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद रामदास आठवले* के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पं. सौरभ त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से वैदिक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, वास्तु शास्त्र, धार्मिक अनुष्ठान तथा पंचांग लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कम आयु में उन्होंने ज्योतिष को जन-जन तक सरल भाषा में पहुंचाने का प्रयास किया है। उनकी इसी सतत साधना और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि पं. सौरभ त्रिपाठी को अब तक ज्योतिष के क्षेत्र में 15 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने अल्प समय में हजारों ज्योतिषीय लेख, राशिफल और पंचांग तैयार कर वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है।